फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिर्जापुर द मूवी' विवाद: शूरवीर गाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, गैंगस्टरों के महिमामंडन का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 08:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में 'शूरवीर' गाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। यह गाना महाराणा प्रताप को समर्पित था, आरोप लगाया है कि इस गाने का उपयोग फिल्म में गैंगस्टरों के महिमामंडन के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के क्लाइमेक्स में ‘शूरवीर’ गाने को शामिल किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका में गाने पर तुरंत प्रतिबंध लगाने या फिल्म के क्लाइमेक्स से इसे हटाने या बदलने का निर्देश देने की मांग की गई है।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता प्रशांत कुमार सिंह की ओर से एडवोकेट शशांक और शश्वत ने यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यह गाना मूल रूप से ऐतिहासिक नायक महाराणा प्रताप को समर्पित श्रद्धांजलि के रूप में रचा गया था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काल्पनिक गैंगस्टरों को महिमामंडित करने के लिए अनुचित तरीके से किया जा रहा है। 
विज्ञापन

याचिकाकर्ता का कहना है कि राष्ट्रीय नायक को समर्पित गाने का इस्तेमाल सिनेमाई अपराधियों की पृष्ठभूमि में करना देश की सांस्कृतिक विरासत को गहरा आघात पहुंचाता है। इसमें यह भी कहा गया है कि गाने के मूल सांस्कृतिक संदर्भ को गंभीर रूप से विकृत किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक स्मृति में महाराणा प्रताप की विरासत को काल्पनिक गैंगस्टरों के साथ जोड़ने वाली भ्रामक छवि बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें