फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्लैक एंड व्हाइट’ की बेहतरीन दुनिया और कैमरे का कमाल

Fri, 10 Jan 2020 05:53 PM IST
Vikas Kumar अतुल सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फोटोग्राफर अमित वर्मा की तस्वीर देखते दर्शक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस डिजिटल जमाने में जहां रंगों का विशाल संसार आपके कैमरे या मोबाइल कैमरे में आसानी से समा जाता है वहां अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती ब्लैक एंड व्हाइट में देखने को मिले तो हैरत होती है। दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में इन दिनों ऐसी ही एक बेहतरीन फोटो प्रदर्शनी चल रही है – लाइट एंड लाइंस। 

विज्ञापन


इसमें जाने माने फोटोग्राफर अमित वर्मा की 25 से ज्यादा ब्लैक एंड व्हाइट लैंडस्केप्स बरबस ही आपका ध्यान खींचती हैं। नेचर और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अमित पिछले 20 सालों से कुछ अलग करने की कोशिश में लगे हैं और उन्हें लगता है कि हमारे इर्द गिर्द रंग ही रंग हैं, हमारी आंखें भी एक कैमरे की तरह सबकुछ रंगीन देखती हैं, लेकिन प्रकृति की खूबसूरती को अगर आप सफेद, काले और ग्रे में देखेंगे और फिर अपनी कल्पना से उनमें रंग भरेंगे तो उस कलात्मकता का अपना ही आनंद है।

इस लैंडस्केप सीरीज को अमित ने हिमाचल की स्पीति में कई दिन गुजारने के दौरान शूट किया है। पहाड़ों की श्रृंखलाएं, घाटियां, जंगल, नदी और प्रकृति की विराटता को उन्होंने अपने कैमरे में समेटने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


सबसे अहम ये कि इन तस्वीरों की सारी प्रिंटिंग अमित खुद ही करते हैं और उनका मानना है कि तस्वीरों के तमाम आयामों को अपनी कल्पना और हकीकत के साथ मेल बैठाकर प्रिंट करते हुए उन्हें एक कलाकार की रचनात्मकता का एहसास होता है। 

अमित कहते हैं कि डिजिटल जमाने में तमाम फोटोग्राफर्स अपना काम हार्ड ड्राइव में रखते हैं, लेकिन जबतक उसे प्रिंट करके अपने मनचाहे आकार और रंगों में न देखा जाए, तो वो मजा नहीं आता। यही आपकी धरोहर भी है, क्योंकि कंप्यूटर स्क्रीन या मोबाइल में फोटो देखना आपको सरसरी तौर पर उसकी खूबसूरती का एहसास भर कराता है, आप उसकी गहराई में नहीं जा सकते।
 

विज्ञापन

फोटोग्राफर अमित वर्मा की तस्वीर देखती दर्शक - फोटो : अमर उजाला
इस प्रदर्शनी में लगाई गई खूबसूरत तस्वीरें देखकर आपको एहसास होगा कि आप मानो किसी बेहतरीन कलाकार की आर्ट पेंसिल से उकेरी गई कलाकृतियां देख रहे हैं। अमित वर्मा वैसे तो फोब्स मैगजीन के लिए व्यावसायिक तौर पर फोटोग्राफी करते हैं, लेकिन निजी तौर पर उनके काम में आपको एक खास तरह की ताजगी मिलेगी। आपको प्रकृति को देखने का एक नया नजरिया मिलेगा। उनके इस ब्लैक एंड व्हाइट में ही आपको वो सारे रंग मिलेंगे, अगर आप देख और समझ पाएं तो।

अमित को ब्लैक एंड व्हाइट के प्रति खास आकर्षण अपने आदर्श और फोटोग्राफी गुरु राकेश सहाय के साथ रहते हुए पैदा हुआ। उन्हें लगा कि रंगीन चित्र तो हर कोई उतारता है, हमारी आंखें भी सबकुछ रंगीन देखती हैं, लेकिन जो खूबसूरती ब्लैक एंड व्हाइट में है, वह रंगीन में नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें