बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खुकड़ा गांव के पास मेरठ-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आज सुबह मेरठ-बदायूं हाईवे पर प्रवासी मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप वैन बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों मजदूरों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया जा रहा है कि ये प्रवासी मजदूर गुजरात के सूरत से बिजनौर जा रहे थे। सूचना मिलने पर डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।