फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान से नाराज पिकअप वैन चालक ने सिपाहियों को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2019 05:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : SELF
विज्ञापन

राजौरी गार्डन इलाके में एक पिकअप वैन के चालक ने सुबह में हुए चालान का बदला शाम को लिया। वह अपने दोस्त के साथ शाम के समय मौके पर पहुंचे और चालान करने वाले दो सिपाहियों की धुनाई कर दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने काफी मुश्किल से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पीड़ित सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर चालक संजय और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजौरी गार्डन यातायात सर्किल में तैनात सिपाही रमेश की ड्यूटी ईएसआई अस्पताल रिंग रोड पर थी। रमेश सब इंस्पेक्टर पवन सिंह, हवलदार पंकज और सिपाही प्रदीप के साथ वाहनों की जांच पड़ताल कर रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वैन को तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए देखकर उसे रोका। कागजात देखने के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहन का चालान कर उसे जब्त कर लिया।
  
इस बात से गुस्साए पिकअप वैन चालक ने सिपाहियों को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। शाम में करीब साढ़े छह बजे सभी पुलिसकर्मी राजधानी कॉलेज के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चालक संजय अपने दोस्त बबलू के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों ने प्रदीप और रमेश की पिटाई करने लगे। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से दोनों आरोपियों पर काबू पाया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें