नई दिल्ली। पालम थाना पुलिस ने सेंधमारी के मामले में असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान द्वारका निवासी लकी के रूप में हुई है। आरोपी तीन माह पहले नौकरी छोड़ने के बाद शराब की नशे की लत को पूरा करने के लिए सेंधमारी करने लगा। पुलिस ने इसके कब्जे से पानी की मोटर, मोबाइल एक्सेसरीज और तांबे के तार बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने चार मामले सुलझाने का दावा किया है। ब्यूरो