फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शाहदरा में दुकान पर छापे में अवैध 104 दवाइयां मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-छापेमारी के दौरान 104 तरह की दवाइयां बिक्री के लिए रखी हुई मिली, जिसे जब्त कर लिया गया
विज्ञापन

-साथ ही, 23 एक्सपायर्ड दवाइयां भी बरामद की गई, दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे और बिना बिल के दवाइयां बेच रहा था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने शाहदरा में अवैध दवाओं की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग को सूचना मिली थी कि शाहदरा के खुरेजी गांव के राशिद मार्केट में एक जगह बिना लाइसेंस के दवाइयां बेची जा रही हैं। छापे में टीम को 104 तरह की दवाइयां बिक्री के लिए रखी हुईं मिली, जिसे जब्त किया गया। साथ ही, 23 एक्सपायर्ड दवाइयां भी बरामद की गई। एक गुप्त ग्राहक को भेजकर यह पुष्टि की गई कि दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे और बिना बिल के दवाइयां बेच रहा था। जांच में पता चला कि इस जगह का ड्रग लाइसेंस पहले ही सितंबर 2024 में रद्द किया गया था। इसके बावजूद वहां अवैध रूप से दवाओं का भंडारण और बिक्री जारी थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दवाओं की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें