फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डॉगी काे गाड़ी से कुचलने वाला फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के जगतपुरी इलाके में 18 तारीख की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात
विज्ञापन

सीसीटीवी हुआ था वायरल, पशु प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने 19 जून को किया था मामला दर्ज
-पकड़ा आरोपी एक आईपीएल टीम का फिजियोथेरेपिस्ट, कई नामी खिलाड़ियों की करा चुका है फिजियोथेरेपी
पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त की, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी में 18 जून को एक थार चालक ने जानबूझकर आवारा डॉगी पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। एक बार गाड़ी चढ़ाने के बाद भी आरोपी ने गाड़ी को आगे-पीछे कर तीन-चार बार डॉगी पर गाड़ी चढ़ाई। घटना में डॉगी की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ताे एक पशु प्रेमी ने वीडियो देखकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस कर बाद में आरोपी डॉ. सफी हसन नकवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कार चढ़ाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी डॉ. सफी नामी फिजियोथेरपिस्ट है। वह मौजूदा समय में एक आईपीएल टीम से जुड़ा है। उसने देश के कई नामी बड़े क्रिकेट प्लेयर की फिजियोथेरेपी भी करवाई है। उसने सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियोंं के साथ फोटो भी पोस्ट की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खजूरी खास इलाके में पराग महेश्वरी एक एनजीओ चलाते हैं। वह खुद पशु प्रेमी हैं। इनकी एनजीओ भी पशुओं को भोजन व मेडिकल सेवा देती है। डॉगी को कुचलने का वीडियो उनके पास आया तो उन्होंने 19 जून को पुलिस से शिकायत की। उन्होंने अपनी शिकायत में जितार नगर में रहने वाले डॉक्टर पर डॉगी को कुचलने का आरोप लगाया। हालांकि मामला जमानती होने के कारण डॉ. सफी को थाने से जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें