परिवार को जान से मारने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी और बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सारन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सेक्टर-24 स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था।
फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शिवचकर गांव का रहने वाला दिलीप भी काम करता था।