फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में बिगड़ी हालत: PHD छात्र की मौत, पिता बोले- डॉक्टर ने दवा की ओवरडोज देकर बेटे का लिवर खराब कर दिया

Sun, 16 Feb 2025 07:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में संदिग्ध परिस्थिति में पीएचडी छात्र की मौत हो गई। छात्र के पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने दवा की ओवरडोज देकर छात्र का लिवर खराब कर दिया था। इसके कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालपुर मार्ग निवासी बिजेंद्र सिंह गाजियाबाद में शासकीय अधिवक्ता दीवान हैं। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी माह में इकलौते बेटे आशुतोष तोमर (26) की तबीयत खराब हो गई थी। वह स्थानीय अस्पताल में आशुतोष को लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बुखार के साथ पीलिया होना भी बताया। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने आशुतोष को उनके यहां तीन दिन के लिए भर्ती कर दिया, लेकिन तीन दिन में उसकी हालत अधिक बिगड़ गई।

विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर ने आशुतोष को गाजियाबाद ले जाने की सलाह दी। वहां उन्हें पता चला कि ओवरडोज दवा देने के कारण मरीज के लिवर पर असर पड़ा है। इसके बाद वह उसे दिल्ली ले गए जहां 23 जनवरी को उपचार के दौरान आशुतोष की मौत हो गई। आशुतोष तोमर आर्य भटट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल से पीएचडी तृतीय वर्ष के छात्र थे। गाजियाबाद सीएमओ से बिजेंद्र सिंह ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते शिकायत की है। मामले में सीएमओ द्वारा जांच बोर्ड गठित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें