फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में नेट श्रेणी के पीएचडी साक्षात्कार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रवेश के लिए नेट श्रेणी के अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेट स्कोर और पर्सेंटाइल की वैधता अवधि को लेकर यूजीसी, सीएसआईआर और एनटीए से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण मिलने तक यह परीक्षा नहीं होगी। जेआरएफ/गेट श्रेणी के तहत पीएचडी प्रवेश के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। बता दें कि छात्र संगठनों द्वारा मौखिक परीक्षा में विसंगति को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें