अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, यह बदलाव 28 और 29 अक्तूबर से लागू कर दिया गया। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के प्लेटफार्म की जानकारी जरूर जांच करने की अपील की है, ताकि उन्हें सामान लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने में परेशानी न हो। ट्रेन संख्या 12430 का प्लेटफार्म 28 अक्तूबर से नौ के बजाय आठ हो गया। वहीं, 29 अक्तूबर से ट्रेन संख्या 12381/12303 का प्लेटफार्म 12 से बदलकर छह कर दिया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 12451/20452 का प्लेटफार्म छह के स्थान पर 12 होगा।