फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीजीडीएवी कॉलेज बना टी20 चैंपियन, 8 विकेट से जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पीजीडीएवी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पीजीडीएवी कॉलेज ने पीजीडीएवी येल्लो टीम को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी येल्लो टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाए। ध्रुव नारंग ने 102 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि नैतिक यादव ने 58 रन जोड़े। गेंदबाजी में प्रणित ने 4 विकेट और वैभव पांडे ने 2 विकेट लेकर टीम को संभाला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजीडीएवी कॉलेज टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 14.5 ओवर में ही 196 रन बनाकर मैच जीत लिया। यश डबास ने 36 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर विजेताओं को प्रिंसिपल प्रो. दरविंदर कुमार ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें