फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस 3-0 से विजयी, एमिटी क्लब की भी दमदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएसए लीग में मुकाबले हुए रोमांचक, टीमों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। डीएसए ए डिवीजन लीग के तहत खेले गए फुटबॉल मुकाबलों में दिल्ली पुलिस और एमिटी इंडियन नेशनल फुटबॉल क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में दिल्ली पुलिस को यंगस्टर्स क्लब के खिलाफ 3-0 की जीत फॉरफिट के आधार पर मिली, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी टीम समय पर पूरी तैयारी के साथ मैदान पर नहीं उतर सकी। इस जीत से दिल्ली पुलिस को महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल हुए। टीम में रोहित कुमार, दीपक शर्मा, अमित कुमार, रवि सिंह, विकास यादव और कप्तान हर्ष वर्धन जैसे खिलाड़ियों ने संतुलित प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में एमिटी क्लब ने ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में गोल हंटर्ज एफसी को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल विनय ने 16वें मिनट में किया। इसके बाद टीम ने मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बरकरार रखी। कप्तान हितेश कादियान के नेतृत्व में एमिटी की टीम ने संयमित खेल दिखाया और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें