फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अक्तूबर को बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप, नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और सीएनजी, ये है बड़ा कारण

Wed, 17 Oct 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से दिल्ली की जनता परेशान हो गई है। केंद्र सरकार ने 2.5 रूपए कम कर दिए लेकिन दिल्ली सरकार वैट कम न कर सकी। इसलिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन की तरफ से हड़ताल की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


यह हड़ताल 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 23 अक्टूबर सुबह 6 बजे रहेगा। इसमें दिल्ली के करीब 400 पेट्रोलपंप डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की बिक्री बंद रखेंगे। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल पर 2.5 रुपये की कटौती की।

ऐसे में जिस राज्य में भाजपा की सत्ता है वहां भी राज्य सरकार ने 2.5 रुपए कम कर दिए हैं, जिससे जनता को 5 रुपए की राहत मिल गई।

विज्ञापन

वहीं दिल्ली में तेल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई। ऐसे में लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा था कि सरकार ने तेल के दाम में 2.5 रुपये की कमी कर जनता के साथ धोखा किया है। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई और मात्र 2.50 रुपए आज कम कर दी? ये तो धोखा हुआ। केंद्र सरकार को कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें