फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे एनसीआर में बिक रहा दिल्ली से सस्ता पेट्रोल, ये बैनर हैं सबूत

Fri, 05 Oct 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कमी करते हुए राज्यों को भी अपील की है, कि वो अपना वैट कम करें। केंद्र की अपील पर भाजपा शासित राज्यों ने पर लगने वाले वैट को कम करने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आदेश का पालन करते हुए जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है जैसे- उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, महाराष्ट्र और त्रिपुरा ने तेल के दाम पर वैट में 2.5 फीसदी की कटौती करने का एलान किया। हालांकि दिल्ली सरकार ने अभी तक वैट कटौती का कोई ऐलान नहीं किया है। यही कारण है कि दिल्ली में पहली बार पूरे एनसीआर से ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है।

गुरुवार को किए गए अरुण जेटली के ऐलान के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की है। दिल्ली में महंगे बिक रहे पेट्रोल की वजह से यूपी के कई पेट्रोल पंप बैनर लगाकर सस्ता पेट्रोल बेच रहे हैं। इन पर लिखा है- दिल्ली से सस्ता और पेट्रोल-डीजल यहां मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें