फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 29 Mar 2025 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता  सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। शिकायत दिसंबर 2024 में राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई थी।
विज्ञापन
आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। एक भाजपा नेता ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ सितंबर 2018 में उनके खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए मुकदमा चलाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने भाजपा के सूरजभान चौहान की ओर से निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। चौहान ने आरोप लगाया था कि भारद्वाज ने 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठा दावा करक उन्हें बदनाम किया था कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

शिकायत दिसंबर 2024 में राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 19 फरवरी को चौहान की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि कथित मानहानि का अपराध सितंबर 2018 में हुआ था और मौजूदा शिकायत दर्ज करने की समय सीमा तीन साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें