दिल्ली उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में कथित आरोपी समीर मोदी को दी गई जमानत के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता ने समीर मोदी को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। समीर को 25 सितंबर को जमानत मिल गई थी। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।