फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश बिधूड़ी के नामांकन के खिलाफ आप प्रत्याशी राघव चड्ढा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Sat, 27 Apr 2019 06:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राघव चड्ढा ने यहां से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के नामांकन दस्तावेजों को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की है। अपनी याचिका में राघव ने दावा किया है कि चुनाव अधिकारी ने बिधूड़ी के गलत दस्तावेजों वाले नामांकन पत्र को स्वीकार किया है। राघव ने आरोप लगाया है कि बिधूड़ी ने अपने दस्तावेजों में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया है। 

विज्ञापन


राघव का कहना है कि चुनाव अधिकारी ने बिधूड़ी के नामांकन को स्वीकार कर गलत फैसला किया है। बिधूड़ी ने अपने नामांकन पत्र में कई खास जानकारियां छिपाई हैं, जिनमें बिहार में दर्ज एक एफआईआर शामिल है।

उधर, बिधूड़ी का कहना है कि जो एफआईआर बताई गई है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है और इस मामले में न ही उन्हें पुलिस ने कभी बुलाया, न ही कोर्ट ने समन भेजा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का षड्यंत्र है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें