फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म पर बढ़ रहा है विवाद, ट्रेलर की रोक के लिए याचिका दायर

Sun, 06 Jan 2019 12:02 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : self
विज्ञापन
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। यह विवाद तब और तेज बढ़ गया जब इस फिल्म का ट्रेलर आ गया। इस फिल्म के ट्रेलर को रोक लगाने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई है। इसकी जानकारी एक वकील ने शनिवार को दी। याचिका में कहा गया है कि फिल्म निर्माता को भारत के संविधान की अवज्ञा करने का कोई अधिकार नहीं है, जिसमें संवैधानिक पदों के प्रति सम्मान की बात कही गई है।
विज्ञापन




यह याचिका दिल्ली की फैशन डिजाइनर पूजा महाजन ने अपने वकील अरुण मैत्री के माध्यम से दायर की है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्मकार और निर्माता ने फायदा अर्जित करने की कोशिश की है। यहां नकल करने की कोशिश संभावित दर्शकों में रोमांच पैदा करने के लिए जानबूझकर प्रधानमंत्री के पद को बदनाम करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें