नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के उपयोग को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेदेला की खंडपीठ ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर अंतिम मुहर लगा दी है। खंडपीठ ने उल्लेख किया कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक समान चुनौती को खारिज कर दिया था और दिल्ली हाई कोर्ट की एक समन्वय पीठ ने भी इस संबंध में कोई आदेश पारित करने से इन्कार कर दिया था। कोर्ट ने इन दोनों बातों के मद्देनजर इस रिट याचिका को खारिज कर दिया। ब्यूरो