फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आपसी विवाद ने लिया खूनी रंग, घायल विशाल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में आपसी रंजिश के चलते चाकू से किए गए हमले में घायल विशाल की एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हमले के बाद से ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पहले उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को विशाल पर चाकू से हमला किया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विशाल और चिंटू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। वारदात से पहले विशाल के बड़े भाई का चिंटू से झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते चिंटू ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें