फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यादों और कल्पनाओं के रंगों से सजी शहरों की दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्मिता वी. जैन की एकल कला प्रदर्शनी संपन्न
नई दिल्ली। शहरों की पहचान सिर्फ उनकी इमारतों और सड़कों से नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादों, अनुभवों और भावनाओं से भी बनती है। इसी विचार को अपनी कलाकृतियों में अभिव्यक्त करती कलाकार स्मिता वी. जैन की एकल कला प्रदर्शनी ‘एल्सवेयर: सिटीज दैट आई कैरी विद मी’ बुधवार को त्रिवेणी कला संगम की त्रिवेणी गैलरी में संपन्न हुई। 25 अक्तूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी का क्यूरेशन जॉनी एमएल ने किया। एल्के एंड बोस की ओर से प्रस्तुत प्रदर्शनी में स्मिता ने अपनी यात्राओं, बचपन की स्मृतियों और आसपास के परिवेश से मिले अनुभवों को रंगों और आकृतियों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। उनकी कलाकृतियों में वास्तविकता और कल्पना का अनूठा मेल दिखाई देता है। घुमावदार रास्ते, एक-दूसरे से जुड़ी छतें, इमारतें और प्राकृतिक दृश्य उनके चित्रों को अलग पहचान देते हैं। मुंबई के स्कारलेट स्टूडियो से फाइन आर्ट्स की शिक्षा प्राप्त स्मिता बताती हैं कि अलग-अलग शहरों की यात्राओं के दौरान वह वहां के दृश्यों के साथ लोगों की कहानियां और अनुभव भी अपने भीतर समेटती हैं। बाद में इन्हीं अनुभवों और स्मृतियों को अपनी कल्पना के साथ जोड़कर चित्रों का रूप देती हैं। उनके अनुसार, उनकी पेंटिंग्स में यादों और भावनाओं के साथ रंगों की भी अहम भूमिका होती है। प्रदर्शनी की कलाकृतियां दर्शकों को ऐसे शहरों की कल्पनात्मक दुनिया में ले जाती हैं, जो भले ही भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन यादों और भावनाओं में हमेशा बसे रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें