फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: सुकन्या समृद्धि योजना में सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये हड़पने वाला आरोपी पोस्टमास्टर गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्टमास्टर ने गांव के सैकड़ों लोगों के सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा कराने के नाम पर लगभग 50 लाख का गबन किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों के हक पर डाका डालने के आरोप में पुलिस ने चौरोली में तैनात रहे निलंबित पोस्टमास्टर सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को चौरोली के सैकड़ों ग्रामीण मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जेवर कोतवाली पहुंचे थे। हांलाकि पुलिस डाक विभाग की तरफ से दी गई शिकायत पर पोस्टमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्टमास्टर ने गांव के सैकड़ों लोगों के सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा कराने के नाम पर लगभग 50 लाख का गबन किया है। पुलिस ने आरोपी पोस्टमास्टर को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शरू कर दी है।

विज्ञापन


जेवर के चौरोली गांव में साल 2014 से लेकर 2021 तक पोस्ट ऑफिस में तैनात तत्काीलन पोस्टमास्टर सचिन कुमार ने गांव की महिलाओं और पुरूषों के सुकन्या समृद्धि योजना एंव (एमआईएस) मासिक बचत योजना के तहत खाते खुलवाये थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी पासबुक पर पोस्टमास्टर अपने हाथ से ही जमा पैसे की एंट्री कर देता था। लेकिन आरोपी पैसा डाक विभाग में जमा कराने के बजाय अपने निजी उपयोग में लाता था। इसके जरिए वह लगभग 50 लाख रूपये का गबन कर चुका है।
 

विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले में लगातार खबरें प्रकाशित की थीं

अमर उजाला ने इस मामले का खुलासा करते हुए लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करते हुए और साहयक अधीक्षक डाकघर खुर्जा कुंवरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी एंव आगे की कार्रवाई को लेकर ग्रामीण 25 दिसंबर को फिर से कोतवाली पहुंचे थे। जिसकों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर राकेश बाबू व अनिरूद्ध यादव की टीम ने मंगलवार को खुर्जा के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी आरोपी पोस्टमास्टर सचिन कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे के खुर्जा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें