फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट बनाकर 100 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2019 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी को पश्चिम बंगाल में उत्तरी 24 परगना जिले से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी प्रसेनजीत को गिरफ्तार किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सतर्कता अधिकारी की शिकायत पर साइबर अपराध शाखा ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच के दौरान हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने सरकारी वेबसाइट जैसी ही एक वेबसाइट बनाई थी। जिसमें पश्चिम बंगाल के ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की अधिकारिक वेबसाइट होने का दावा भी किया गया है।

आरोपी ने शिक्षक भर्ती के तहत पंजीकरण के नाम पर 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाया। जब लोगों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्हें मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वेबसाइट को बंद कर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से लैपटॉप, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें