फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफर जोन में दुकानें खोलने की अनुमति, सदर बाजार और कश्मीरी गेट मार्केट आज से खुलेगा

Wed, 10 Jun 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • कंटेनमेंट जोन में होने के कारण यहां की 40 हजार दुकानों पर अब तक ताला लगा हुआ था
  • सदर बाजार को डीमार्क कर दिया गया है
  • कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट ऑड-ईवन के आधार पर खुलेगी
विज्ञापन
सदर बाजार... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट सदर बाजार बुधवार से खुल जाएगा। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण यहां की 40 हजार दुकानों पर अब तक ताला लगा हुआ था। सदर बाजार को डीमार्क कर दिया गया है। जहां कोरोना के मरीज हैं, वह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में ही रहेगा, लेकिन जिस क्षेत्र में मरीज नहीं हैं, उसको बफर जोन में डाल दिया गया है। 

विज्ञापन


लिहाजा सदर बाजार के बफर जोन क्षेत्र में बुधवार से दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है। व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उधर, कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट में 20 हजार दुकानदारों ने ऑड-ईवन के आधार पर दुकानें खोलने का निर्णय लिया है।

लॉकडाउन-1 की घोषणा से साथ बंद सदर बाजार अनलॉक-1 में भी नहीं खोला गया था। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण यहां के दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत नहीं थी। व्यापारियों का कहना था कि सिर्फ सदर बाजार के रिहायशी इलाके में कोरोना संक्रमण के मरीज हैं। व्यापारी वर्ग इससे अछूते हैं। 
विज्ञापन


इसके लेकर फेडरेशन ऑफ सदर आजार के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से भी मिला था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सदर बाजार को डिमार्क किया व बफर जोन बनाकर दुकानें खोलने की अनुमति दी। 

पम्मा ने कहा कि व्यापार बंद होने के कारण रोजी-रोटी का संकट आ गई था। 17 मई से सभी दुकानें दिल्ली में खुल गई थीं, लेकिन सदर बाजार नहीं खुला था। फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने भी खुशी जताई है।


कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट ऑड-ईवन के आधार पर खुलेगी
कश्मीरी गेट मार्केट की संस्था ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट एसोसिएशन (अपमा) ने ऑड-ईवन के अनुसार दुकानें खोलने का फैसला लिया है। कश्मीरी गेट के व्यापारी एवं आप ट्रेड विंग के कन्वीनर बृजेश गोयल ने बताया कि हर संस्था अपनी मार्केट में वहां की परिस्थिति के हिसाब से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। कश्मीरी गेट मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की लगभग 20 हजार दुकानें हैं और पूरे भारत में यहीं से माल सप्लाई होता है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भार्गव ने बताया कि हाल के दिनों में बाजार के कुछ कर्मचारियों और व्यापारियों को कोरोना हुआ है, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा। जिन दुकानों का अंतिम नंबर ऑड है वो दुकानें ऑड तारीख के दिन खुलेंगी। जिन दुकानों का अंतिम नंबर ईवन है वो दुकानें ईवन तारीख के दिन खुलेंगी। ऑड नंबर वाली दुकानों के लिए हरा और ईवन के लिए पीला रंग अंकित किया जाएगा। 

विज्ञापन

सामुदायिक भवन की बुकिंग राशि मिल सकेगी वापस

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सामुदायिक भवन की बुकिंग राशि वापस करने का फैसला लिया है। राशि केवल उन्हीं लोगों को वापस मिलेगी, जिन्होंने 18 अप्रैल 2020 से लेकर 31 मई 2020 तक आयोजन के लिए बुकिंग की थी।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक थी। इस वजह से कई लोगों ने समारोह निरस्त कर दिए हैं। ऐसे लोगों ने मांग की थी कि उनकी बुकिंग का पैसा वापस किया जाए। इसलिए इस समस्या का हल कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस राशि से आगामी महीने में कोई बुकिंग कराना चाहता है तो कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी निगम में 70 से अधिक सामुदायिक भवन हैं, जिनका इस्तेमाल शादी-ब्याह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में किया जाता है। लॉकडाउन के कारण सभी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम निरस्त हो गए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने अभी बैंक्वट हॉल खोलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें