फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में कहीं धूप कहीं बारिश, मानसून का आनंद उठाने अपने घरों से निकले लोग

Sat, 30 Jun 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। कहीं कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मौशम अत्यंत ही सुहावना हो गया। मानसून की पहुली बारिश का आंनंद उठाने लोग अपने घरो से बाहर निकल आए और लुभावने मौशम का खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन


दिल्ली व एनसीआर में मानसून आने के बाद से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाएं हुए थे। दोपहर तक दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई । मानसून आने के बाद से ही लोग गर्मी से काफी राहत महसूस कर रह हैं। 

गर्मी और प्रदूषण से परेशान दिल्ली और एनसीआर के लोगों को इस हफ्ते मानसून ने बड़ी राहत दी है। मानसून के कारण हवा और बूंदाबांदी ने प्रदूषण को धो दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

rain - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष के अब तक बीत चुके छह महीनों में यह पहली बार है कि दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक स्तर पर दर्ज हुआ है

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने एक दिन पहले ही दस्तक दिया है। हालांकि, इस हफ्ते सोमवार को प्री-मानसून हल्की बूंदाबांदी हुई थी और बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी बारिश होती रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, उम्मीद है कि 3 जुलाई तक बारिश होती रहेगी। ऐसे में हवा की गुणवत्ता आगे भी बेहतर रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें