फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशक्त लोगों को कैसे मिलेगा 'आधार कार्ड'?

Sat, 24 Oct 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ तो केंद्र सरकार आधार कार्ड बनाने पर जोर दे रही है। वहीं दूसरी ओर हाथ की उंगली कटी होने और आंखों में दिक्कत होने पर आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-12 में रहने वाला मोहित भी ऐसे ही लोगों में से एक है। मोहित की एक आंख की रोशनी थोड़ी कम है। वह कॉन्टेक्ट लेंस लगते हैं।

इसी वजह से उसका आधार कार्ड बनाने से इनकार कर दिया गया। सिर्फ मोहित ही नहीं ऐसे दर्जनों लोग सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में आधार कार्ड बनवाने की गुहार लगाने आ रहे हैं। वहीं जिला विकलांग अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि जिले में 4177 अशक्त लोगों को पेंशन मिल रही है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पेंशन के लिए अभी आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया गया है। अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो भी पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मैजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि इसको लेकर जो भी निर्देश आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें