फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली से रूबरू होंगे लोग, डीडीए कराएगा हेरिटेज वॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह महीने में छह जगहों पर होंगी 12 हेरिटेज वॉक, 24 अक्टूबर को महरौली पुरातत्व पार्क से होगी शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों, पुरानी इमारतों और प्राकृतिक धरोहरों से लोगों को जोड़ने के लिए डीडीए ने भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) के साथ समझौता किया है। इसके तहत अगले छह महीने में दिल्ली की छह जगहों पर 12 हेरिटेज वॉक आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर को महरौली पुरातत्व पार्क से होगी।

डीडीए के अनुसार, उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य दिल्ली के लोगों, खासकर युवाओं को शहर के इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से जोड़ना है। समझौते के तहत हर महीने दो हेरिटेज वॉक आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक वॉक में अधिकतम 40 लोग हिस्सा ले सकेंगे। इनमें लोगों को ऐतिहासिक इमारतों, उनकी बनावट, उनसे जुड़ी कहानियों और प्राकृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


छह जगहों पर घूमकर जान सकेंगे इतिहास
छह महीने के दौरान हेरिटेज वॉक के लिए छह स्थान चुने गए हैं। इनमें संजय वन, महरौली पुरातत्व पार्क, सुल्तान गढ़ी, तुगलकाबाद, डियर पार्क और हौज खास व उत्तरी रिज शामिल हैं। हर स्थान पर दो बार हेरिटेज वॉक आयोजित की जाएगी। इन वॉक के दौरान प्रतिभागियों को संबंधित स्थानों के ऐतिहासिक महत्व, वास्तुकला, पुरानी इमारतों और उनसे जुड़ी कम चर्चित कहानियों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा, शुल्क 500 रुपये
हेरिटेज वॉक में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग डीडीए के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए लिंक bit.ly/HeritageWalkMAP जारी किया गया है। प्रत्येक प्रतिभागी को एक वॉक में शामिल होने के लिए 500 रुपये के साथ लागू वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देना होगा। वहीं, समझौते के तहत इंटैक की दिल्ली शाखा हेरिटेज वॉक के रास्ते, विषय और जानकारी से जुड़ी सामग्री तैयार करेगी। डीडीए प्रतिभागियों और मार्गदर्शकों के प्रवेश, अनुमति सहित अन्य जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समन्वय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें