फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धरोहर के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में 13 से 18 तक हेरिटेज वीक का आयोजन
विज्ञापन




नई दिल्ली। राजधानी की धरोहरों से युवाओं को जोड़ने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 13 से 18 अप्रैल तक मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में हेरिटेज वीक का आयोजन करेगा। यह आयोजन वर्ल्ड हेरिटेज डे के उपलक्ष्य में हो रहा है। छह दिवसीय आयोजन में हेरिटेज वॉक, प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीडीए ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर संरक्षण कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाने की योजना बनाई है, जिससे लोगों को धरोहर संरक्षण के प्रयासों से रूबरू कराया जा सके।
विज्ञापन

डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार ने बताया कि आयोजन में फोटोग्राफी, स्केचिंग, कहानी लेखन और छात्र संवाद जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम से पहले प्री-इवेंट गतिविधियों के तहत डीडीए, स्कूल ऑफ हेरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट (एसएचआरएम) के सहयोग से हेरिटेज वॉक भी आयोजित कर रहा है। 11 अप्रैल को संजय वन में चौथी हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें