फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पुलिस आयुक्त का निर्देश, पांच साल से भटक रहे लोगों को मिलेगा न्याय

Mon, 05 Oct 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पांच वर्ष या उससे ज्यादा पुराने मामलों की जांच पूरी करने में जुट गई है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के आदेश के बाद पुराने मामलों की जांच तेज कर दी गई है। इससे जांच पूरा होने आस में बैठे पीड़ितों व उनके परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है। राजधानी के अलग-अलग थानों में ऐसे केस की संख्या 3162 है। 

विज्ञापन


अहम है कि हाल ही में पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सख्त आदेश दिए हैं कि पांच वर्ष या उससे पुराने केस की जांच जल्द से जल्द पूरी कर कोर्ट में पेश की जाए। आदेश के बाद से विभिन्न जिलों व अन्य यूनिटों की पुलिस ने 14 दिनों में 273 केसों को निपटारा कर संबंधित कोर्ट में पेश किया है। 

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों को देखे तो पांच वर्षों से 449 केस दक्षिणी जिले के हैं। इसके बाद रोहिणी जिलेे में पुराने केस की संख्या 442 केस हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिणी-पूर्वी जिला आता हैं। यहां पांच वर्ष से पुराने केस की संख्या 391 है। 
विज्ञापन


पांच वर्षों से जो केस लंबित हैं उन्हें जल्द पूरा करने का कहा है। इससे लोगों को न्याय मिल सकेगा। 
- एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस आयुक्त 

मेट्रों के थानों में पांच वर्ष पुराना एक केस
मेट्रो के थानों में पांच वर्ष पुराना एक अपहरण का केस है। इसके अलावा मेट्रों के थानों में पांच वर्ष पुराना कोई केस नहीं है। आईजीआई थानों में पांच वर्ष पुराने केस की संख्या पांच हैं। इनमें से चार जालसाजी के हैं। दिल्ली के सभी जिलों व यूनिटों में सड़क दुर्घटना के दो केस ही पांच वर्ष पुराने हैं।
 

विज्ञापन

निगरानी की कमी के चलते पड़े रहते हैं केस 

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि थानों में ज्यादातर केस सीनियर अफसरों की सुपरविजन की कमी के चलते पड़े रहते हैं। इसके अलावा कई बार केस किसी एजेंसी से समय पर जवाब नहीं मिलने तक पड़े रहते हैं। हालांकि अपहरण के मामले में हाईकोर्ट का आदेश है कि अपह्त व्यक्ति जब तक जिंदा रहेगा या मिल नहीं जाता तब तक उसकी जांच पेंडिंग रहती है। 

पुलिस ने 14 दिनों में इतने केस कम किए। 
जिला    पुराने केस
द्वारका    194
पश्चिमी    100 
बाहरी    235
रोहिणी    442
बाहरी-उत्तर    200
उतर-पश्चिमी    217
दक्षिण-पूर्वी    391
दक्षिण    449
नई दिल्ली    58
दक्षिण-पश्चिमी    104
उतर-पूर्व    173
शाहदरा    121 
पूर्वी    94
उत्तर    177 
मध्य    164
रेलवे  17
मेट्रो    1         
आईजीआई    5 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें