नई दिल्ली। कोंडली की सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गाय, कुत्तों और अन्य जानवरों के अचानक सड़क पर आ जाने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। -नलिन श्रीवास्तव, कोंडली