फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास का घर घेर कर किया जबरदस्त प्रदर्शन, लगे मुर्दाबाद के नारे

Mon, 04 Dec 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
kumar vishwas - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में युवा शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वसुंधरा सेक्टर-3 में स्थित आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के घर का घेराव किया।
विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विश्वास के घर पर कालिख पोतने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।

कार्यकर्ताओं ने एसएचओ इंदिरापुरम को ज्ञापन सौंपकर विश्वास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

kumar vishwas - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास पर डॉ.भीम राव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

इससे गुस्साए युवा शक्ति दल के कार्यकर्ता रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जूतों की माला और कालिख लेकर वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित कुमार विश्वास के घर पहुंचे। उन्होंने विश्वास का घर घेरकर प्रदर्शन किया।

इसकी सूचना मिलते ही एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुमार विश्वास के घर पर कालिख पोतने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

kumar vishwas - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। एसएचओ ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। इस दौरान कुमार विश्वास घर पर नहीं थे।

इसके बाद युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कुमार विश्वास को बर्खास्त करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि विश्वास के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह इंडिया गेट, जंतर मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विजय जाटव, रिंकू गौतम, अनिल जाटव, नितिन गौतम, कार्तिक जाटव, राहुल वाल्मीकि और नरेश, अरविंद गौतम, पिंटू गौतम, ललित गौतम समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें