फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएफ के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Sun, 27 Apr 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ बिल्डर के खिलाफ संसद मार्ग स्थित उसके कॉरपोरेट ऑफिस के सामने शनिवार को प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पांच साल पहले मोती नगर में ग्रीन फ्लैट बनाकर देने का डीएलएफ ने वादा किया था, लेकिन अभी तक फ्लैट नहीं मिला, जबकि डाउन पेमेंट दो साल पहले ही किया जा चुका है।

प्रदर्शन में महिला, बच्चे और युवा भी शामिल थे। डीएलएफ कैपिटल ग्रीन फ्लैट बायर एसोसिएशन के नेतृत्व में मोती नगर में फ्लैट बुक कराने वाले सैकड़ों लोगों ने संसद मार्ग थाने से जंतर मंतर तक विरोध मार्च भी किया और संसद मार्ग थाने में डीएलएफ के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संजय जैन का कहना था कि पांच साल से डीएलएफ गुमराह कर रहा है। वहीं प्रदर्शन कर रहे कपिल अग्रवाल ने बताया कि किश्त और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भी नहीं पता कि फ्लैट कब मिलने वाला है।

इस संबंध में कंपनी की ओर से भी कोई संतुष्टिजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें