फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मॉरिस नगर में धरने पर बैठे सिख समुदाय के लोग, पगड़ी के अपमान से जुड़ा मामला; देखें वीडियो

Mon, 23 Sep 2024 05:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मॉरिस नगर में सिख समुदाय के लोग धरने पर बैठे हैं। पगड़ी के अपमान को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
सिख समुदाय के लोग धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री तेग बहादुर खालसा कॉलेज में एक सिख छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज में दूसरे समूह के साथ झड़प के दौरान कुछ छात्रों ने एक सिख छात्र की पिटाई की। इतना ही नहीं उसकी पगड़ी जबरन उतार दी। 

विज्ञापन


इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी आलोचना हो रही है। यह घटना शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती 27 सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव से कुछ दिन पहले हुई। घटना के कथित वीडियो में लाल पगड़ी पहने एक छात्र को घसीटा जा रहा है, लात मारी जा रही है और मारपीट की जा रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान उसकी पगड़ी जमीन पर गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मौरिस नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस ने बताया कि सेकेंड इयर के छात्र पवित्र सिंह गुजराल ने बताया कि डूसू चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान उस पर हमला हुआ।  सिंह ने प्राथमिकी में कहा कि उन्होंने जबरन मेरी पगड़ी उतार दी, मुझे पीटा और मेरे केश (बाल) खींचे। समूह ने मुझ पर हमला किया और मैं कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें