फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मयूर विहार और मंडवली में दूषित पानी से मिलेगी राहत, जल बोर्ड ने पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया

Tue, 10 Nov 2026 12:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 200 और 202 में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नाले और सीवर का पानी पेयजल में मिल रहा था। समस्या दूर करने के लिए नई डक्टाइल आयरन पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार फेज-2 और लक्ष्मी नगर के मंडवली इलाके में दूषित और बदबूदार पानी की समस्या से परेशान हजारों निवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली जल बोर्ड ने दोनों क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त जलापूर्ति लाइनों को बदलने और पुराने घरेलू कनेक्शनों में सुधार के लिए दो परियोजनाओं पर काम शुरू किया है।

विज्ञापन


जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 200 और 202 में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नाले और सीवर का पानी पेयजल में मिल रहा था। समस्या दूर करने के लिए नई डक्टाइल आयरन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही 400 से अधिक घरेलू सर्विस कनेक्शनों को नई मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की गई है।

मंडवली में दस दिन में मरम्मत का लक्ष्य : दूसरी ओर, लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के मंडवली स्थित गिरि मार्ग पर जंग लगी और रिसाव वाली जलापूर्ति पाइपलाइनों की मरम्मत भी कराई जाएगी। सड़क पर पानी भरने और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए यह काम आपात आधार पर होगा। अधिकारियों ने इसे दस दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मरम्मत के बाद क्षेत्र में पाइपलाइन से होने वाले रिसाव और सड़क पर जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खुदाई के दौरान सुरक्षा के इंतजाम : परियोजना के दौरान सड़क पर हादसे रोकने के लिए कार्यस्थल के आसपास 1.6 मीटर ऊंची जीआई शीट से बैरिकेडिंग की जाएगी। भूमिगत केबलों और अन्य उपयोगिताओं को नुकसान से बचाने के लिए खुदाई से पहले कॉल बिफोर यू डिग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे संबंधित एजेंसियों से भूमिगत सेवाओं की जानकारी लेकर सुरक्षित काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें