फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा सब्र का बांध, ग्रिल फांदकर बैंक में किया प्रवेश

Thu, 15 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। लाइन में लगने से परेशान युवक ग्रिल फांदकर बैंक में पहुंच गए और हंगामा हो गया। लोगों की इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। बाद में बैंक प्रबंधक द्वारा समझाने पर जैसे तैसे मामला शांत हुआ। प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी बैंकों के सामने लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। सुबह से बैंक खुलने के समय तक लोग चुपचाप लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन
  भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लगे लोगों को बारी-बारी कर पुलिस के जवान बैंक में भेज रहे थे।अचानक कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की कर दी। इतना ही नहीं कुछ लोग बैंक के मुख्य द्वार को जोर-जोर से धक्का देने लगे। लोगों को ऐसा करने से रोक रहे पुलिस के जवानों के साथ लोगों ने धक्का मुक्की की। जवानों ने लोगों को समझाया। इस दौरान कुछ युवक बैंक की ग्रिल को फांदकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। जिससे हंगामा बढ़ गया। शाखा प्रबंधक कैलाश मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी से कहा कि किसी को खाली हाथ नहीं जाने दिया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए। 
  लाइन में लगे किसानों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छी नोट बंदी की। रातभर खेतों में पानी देने के लिए जागना पड़ता है। दिन निकलते ही बैंक के सामने लाइन में लगना पड़ता है। अब करें तो क्या करें, मजबूरी है। जमींदारी भी करना तथा घर में राशन भी ले जाना है। पैसों के बिना कुछ भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक और सिंडिकेट बैंक ने निकाली जाने वाली राशि बढ़ाई
  भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को लोगों के खाते से 10 हजार रुपये तो सिंडिकेट बैंक ने पांच हजार रुपये लोगों के खाते से निकाले। जबकि एचडीएफ सी एवं सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में भी आज लोगों की भीड़ देखी गई। दोपहर तक लोगों के काम पूरे हो गए थे।  बैंक के अधिकारी बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखते हैं। डाक्टर की पर्ची या फिर दवाई का बिल दिखाने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें