फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर शख्स की मौत; ग्रामीणों ने हाईवे पर किया हंगामा

Sat, 15 Feb 2025 07:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित मारुति कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़पुरा कट के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित मारुति कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेज सिंह (45) निवासी गफूरगड़ी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। वहीं, सड़क पर शव को रखकर आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की। जबकि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के बाद करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे 34 बाधित हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें