फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2018: अभिषेक के मेडल जीतते ही शहर में लोग मनाने लगे दीवाली

Tue, 21 Aug 2018 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अभिषेक वर्मा के कांस्य पदक जीतने के बाद मंगलवार को गुरुग्राम में दीवाली जैसा जश्न मनाया गया। देश के लिए पहले मेडल की जीत की खुशी में अभिषेक की मारुति कुंज स्थित अकादमी में दोस्तों, साथी खिलाड़ियों और कोच ने लड्डू बांटकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

विज्ञापन


एशियाड में मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले को लेकर मारुति कुंज स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एंड शूटिंग अकादमी में एक अलग ही माहौल था। अपने साथी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में खेलते देखने के लिए अकादमी में जश्न का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन

abhishek verma
अकादमी में साथी खिलाड़ी मोबाइल, टीवी और इंटरनेट आदि के माध्यम से अभिषेक का मुकाबला देखने में लगे रहे। अभिषेक के करीबी दोस्त और शूटर संजू यादव ने बताया कि अभिषेक के कांस्य पदक जीतते ही अकादमी जश्न में रम गई और अभिषेक की जीत की खुशी ने ढाई माह पहले ही अकादमी में दीवाली मना दी।

अभिषेक के पिता अशोक वर्मा ने बताया कि गुरुग्राम में पिछले डेढ़ साल से अभिषेक अभ्यास कर रहा था। वह उसका दूसरा घर है। हमें खुशी है कि उसने अपनी मेहनत से आखिरकार वो मुकाम हासिल कर लिया, जिस पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें