मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और दूसरे स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया। वहीं मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से मृतकों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि इलाके में अवैध निर्माण हो रहा था। हम इस बात की जांच कराएंगे कि एमसीडी ने कैसे निर्माण करने की अनुमति दी।
किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग से गुजारिश करेंगे कि पीड़ित परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की इजाजत दे। यह रकम दिल्ली सरकार देगी। उधर, मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जांच करने का कहा।
मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहले से ही जरूरी कार्रवाई की जाए। साथ ही इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।