फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर मंतर पर पेंशनरों का प्रदर्शन, सांसदों ने की समाप्त करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। जंतर मंतर पर पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा पेंशनरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए वृद्ध पेंशनरों ने 7500 रुपये मासिक पेंशन, महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत ने सरकार से अपील की कि मौजूदा संसद सत्र में ही पेंशन बढ़ोतरी पर फैसला लिया जाए। उन्होंने बताया कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। पेंशनरों के समर्थन में कई सांसद भी जंतर-मंतर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें