फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर रेलवे मुख्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे मुख्यालय में सोमवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। अदालत की अध्यक्षता मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) राजीव बजाज ने की। रेलवे के अनुसार, अदालत में कुल 12 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से सभी का निस्तारण किया गया। लंबित मामलों के समाधान से पेंशनरों ने संतोष व्यक्त किया। उत्तर रेलवे द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समय-समय पर ऐसे पेंशन शिविरों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी विवेक प्रकाश भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें