नई दिल्ली। ईस्ट पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में पीडियाट्रिक डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इस संबंध में अस्पताल ने सूचना जारी की है। भर्ती को लेकर 24 जून को साक्षात्कार होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह नौ से साढ़े दस बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। डॉक्टरों की यह नियुक्ति 89 दिनों या नियमित नियुक्ति होने तक के लिए की जाएगी। विभाग प्रमुख से मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्य अवधि को आगे बढ़ाया जाएगा। ब्यूरो