फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टक्कर में पीसीआर खाई में गिरी, लगी आग 

Wed, 31 May 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित गुप्ता केमिकल कंपनी के पास मंगलवार रात नशे मेें धुत कार चालक ने पीसीआर वाहन में टक्कर मार दी। इससे पीसीआर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन


हादसे में पीसीआर सवार उपनिरीक्षक, दो सिपाही और और दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार का कहना है कि ईको कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की जांच की जा रही है।

 पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस की पीसीआर 59 गुप्ता केमिकल कंपनी के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान दादरी की तरफ आ ही ईको कार ने पीसीआर में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि घटना के वक्त गांव कोट डेरी निवासी कार चालक श्री नशे में धुत था। कार की टक्कर से पीसीआर वाहन खाई में जा गिरी। हादसे में पीसीआर सवार उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, सिपाही नितिन शर्मा, कपिल कुमार और चालक श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभी घायल पुलिसकर्मी गाड़ी से निकले ही थे कि उसमें आग लग गई। वहीं ईको कार चालक श्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों ने पीसीआर में लगी आग को दमकलकर्मियों के सहयोग कर बुझाया, लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें