फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पेटीएम यूपीआई से भुगतान की जानकारी से चोर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो से बैग चुराकर भाग गया था बदमाश, पुलिस ने बदमाश को नंद नगरी स्थित घर से पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई मेट्रो पुलिस ने क्यूआर कोड टिकट और पेटीएम यूपीआई से भुगतान की जानकारी के जरिए एक बैग चोर को नंदनगरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोरंगो थोकदार के रूप में हुई है। आरोपी एक शख्स का एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो में बैग चुराकर भाग गया था।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि 25 मई को एक यात्री ने ई-एफआईआर के जरिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो में बैग चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका नीले रंग का बैग नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन तक चलती मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते समय चोरी हो गया। बैग में एक एप्पल मैकबुक प्रो, लैपटॉप, एक छोटा कीबोर्ड, चार्जर और डाटा केबल और घर की चाबियां थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी से पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल कर एएफसी गेट नंबर 2 से प्रवेश कर रहा था। पुलिस ने डीएमआरसी से आरोपी का यात्रा विवरण लिया। उसमें पता चला कि उसने टिकट खरीदने के लिए पेटीएम यूपीआई के जरिए भुगतान किया था। पुलिस को बैंक के जरिए आरोपी की पहचान नंदनगरी निवासी गोरंगो थोकदार के रूप में हुई। टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि चोरी करने के बाद वह बैग लेकर नंद नगरी स्थित अपने घर ले गया और बाद में उसे अपने साथ मुंबई ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें