फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 244 रुपये में करिये हल्द्वानी तक का सफर

Sat, 18 Mar 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
haldwani bus service - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश पर शुक्रवार को गुरुग्राम से हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू की गई। इसका किराया 244 रुपये किराया तय किया गया है। यह बस गुरुग्राम से रोजाना शाम 6:00 बजे चलेगी, जो मुरादाबाद, काशीपुर, रामनगर होते हुए हल्द्वानी जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में यह बस शाम 6:00 बजे हल्द्वानी से चलेगी, जो रामनगर, काशीपुर व मुरादाबाद होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। रोडवेज प्रबंधक जयदीप कुमार ने बताया कि इस बस का परिचालन मुख्यमंत्री के आदेशानुसार कराया गया है, ताकि उस रूट के यात्रियों को सुविधा दी जा सके।

इसके लिए कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से सीएम ने बस चलाने का अनुरोध किया गया था। कुमाऊं भ्रातृ मंडल के महासचिव देवेंद्र नेगी ने बताया कि इस रूट के यात्रियोें को काफी दिक्कतें होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सीएम से मुलाकात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बस चलाने का आदेश दे दिया। देवेंद्र ने कहा कि इस सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें