फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद के बाहर हमले की रिपोर्ट 10 दिन में

Thu, 10 Apr 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जामा मस्जिद के बाहर हुए हमले मामले में जांच पूरी करने के लिए दस दिन का समय दिया है। मामले में इंडियन मुजाहिदीन का सह संस्थापक यासीन भटकल व उसका साथी असादुल्लाह अख्तर आरोपी हैं।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश ने फैसले में कहा कि पुलिस के आवेदन व अन्य तथ्यों को देखने के बाद वे महसूस करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के लिए समय देना जरूरी है।

इससे पूर्व स्पेशल सेल ने तर्क रखा कि हाल ही में गिरफ्तार जिया-उर-रहमान उर्फ वकास से पूछताछ के बाद कई नए तथ्य सामने आए हैं।

इसके अलावा आतंकियों ने याहू व अन्य मेल इस्तेमाल की थी उनकी रिपोर्ट आनी शेष है। आरोप है कि सितंबर 2010 को आतंकियों ने जामा मस्जिद के बाहर फायरिंग की थी जिसमें कई विदेशी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें