फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में मरीज का लिवर निकाला तो गया, लेकिन नहीं हो पाया प्रत्यारोपित

Fri, 09 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स
विज्ञापन
ब्रेन डेड घोषित होने की प्रक्रिया पूरी होने और परिजनों की ओर से अंगदान के लिए हामी भरने के बाद अंगों को दूसरे मरीजों को प्रत्यारोपित करने के लिए शरीर से निकाला गया, लेकिन लिवर प्रत्यारोपित नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन


हालांकि, दान किए गए दोनों किडनी को एम्स में ही भर्ती दो मरीजों को प्रत्यारोपित किया गया और कॉर्निया एम्स के नेत्र बैंक में सुरक्षित रखवा दिया गया है। 

गत 2 सितंबर को सड़क हादसे में घायल उत्तम नगर के एक 30 वर्षीय युवक को इलाज के दौरान स्थिति खराब हो गई, जिसके बाद उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ब्रेन डेड घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 वर्षीय युवक को एम्स ने घोषित किया था ब्रेन डेड

मानव अंग - फोटो : Reuters
इसके बाद अंगदान के लिए हामी भरने के बाद उसकी दोनों किडनी, लिवर और कॉर्निया को निकाला गया। किडनी एम्स में ही दो मरीजों को प्रत्यारोपित कर दिया गया और लिवर को प्रत्यारोपण के लिए दिल्ली सरकार के स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) भेज दिया गया। 

एम्स से लिवर ले जाने के बाद जब आईएलबीएस के लिवर प्रत्यारोपण रोग विशेषज्ञों ने लिवर की जांच-पड़ताल और बॉयोप्सी की, जिसके बाद लिवर को प्रत्यारोपित नहीं करने का निर्णय लिया। 

सूत्रों की मानें तो लिवर का कुछ हिस्सा ही काम कर रहा था और लिवर में संक्रमण भी था। ऐसे में लिवर प्रत्यारोपित किया भी जाता तो प्रत्यारोपित कराने वाले मरीज की स्थिति ठीक नहीं रह पाती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें