फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर किंग हत्याकांड: लेडी डॉन अन्नू को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नेपाल सीमा से हुई थी गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 06:34 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की सहयोगी लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
विज्ञापन
लेडी डॉन अन्नू धनखड़ - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की सहयोगी लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को शनिवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें राजौरी गार्डन स्थितबर्गर किंग रेस्तरां में हुई अमन जून की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


अन्नू को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत नेपाल सीमा से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट पद्मा लाडोल ने न्यायिक हिरासत के आवेदन पर विचार करने के बाद अन्नू को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे स्पेशल सेल ने कोर्ट में पेश किया था। 

इसके बाद अन्नू को हिरासत में लेकर कोर्ट परिसर में पूछताछ की गई। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में अमन जून की हत्या की जांच कर रही है। अन्नू को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मुंह छिपाकर अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक अमन जून को रेस्तरां में बुलाया गया था, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नवंबर को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें