फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पटियाला हाउस कोर्ट ने लेडी डॉन जोया खान की जमानत याचिका की खारिज की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली के कारोबारी नादिर शाह हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी और लेडी डॉन के नाम से कुख्यात जोया खान को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालेर ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया जोया खान हत्या की साजिश, शूटरों की व्यवस्था और सुबूत मिटाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल थी। न्यायालय ने इसे बेहद गंभीर और सुनियोजित हत्या की साजिश बताया, जिसके तहत नादिर शाह की सार्वजनिक स्थान पर गोली मारकर हत्या की गई।
विज्ञापन



न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि जोया खान केवल सहायक भूमिका में ही नहीं थी, बल्कि वह साजिश का सक्रिय हिस्सा थी। उसने शूटरों को निर्देश दिए, हत्या की योजना की चर्चाओं में भाग लिया और वारदात के बाद सबूत छुपाने की कोशिशें कीं। इसके अलावा उसके घर से एक हथियार बरामद होना आरोपों को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें