फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक मानहानि मामले में केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया आरोपमुक्त

Sat, 17 Nov 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आपराधिक मानहानि के एक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपमुक्त कर दिया है। केजरीवाल के खिलाफ यह केस साल 2016 में राज्यसभा सांसद सुभाष चन्द्रा ने दायर की थी।
विज्ञापन

 


इससे पहले दिल्ली कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेरा द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में भी केजरीवाल को बरी कर दिया था। केजरीवाल ने साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर टेलीविजन प्रोग्राम में और प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी थी।

इसी टिप्पणी के लिए शीला के राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने केजरीवाल पर केस किया था जो अब तक चल रहा था। आरोप के मुताबिक, केजरीवाल ने दावा किया था कि शीला दीक्षित और बिजली कंपनियों के बीच गठबंधन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें